गुरुवार, 20 जुलाई 2017

सांध्यगीत...?

पूछा हर किसी ने कि
ये सांध्यगीत क्या है,कौन है?
अवतरण चिह्न से आवृत
ये मुख्य है तो क्या अरविन्द गौण है?
चंचल चितेरे-चित की
ये है कोई विज्ञता
सहृदय दिल वाले की
ये है कोई कृतज्ञता
सांध्यगीत और अरविन्द मिलकर ही
अरविन्द 'सांध्यगीत'है
दोनों के सहअस्तित्व से ही
परिभाषित ये सटीक है!

अरविन्द सांध्यगीत

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

विधु-वधु प्रथम हास भृकुटि-विलास चन्द्र-हृदय पर छा गई अम्बर के आँगन में देखो विधु-वधु वह आ गई। बरसाती बादल से धुलकर चन्दन का उबटन मल...