मैं कबसे खुद को
किए हुए हूँ कवि
और तुम सब नासमझ
समझ रहे हो केवल रवि
हुई भोर
लाया शीतलता
चढा दिन
हुआ तेजयुक्त
कहीं सूखा दिए कपड़े
कहीं फसलों पर पानी ले आया
चला दिए कहीं कुएँ
खींच लाया
बरबस बादलों को
और जब ओट हुई उनकी
तुम ही करने लगे संदेह
मेरी क्षमता
मेरे तेज पर
अरे भाई...!
आखिर मैं कवि हूँ
कह रहा हूँ.....
नहीं खाली रवि हूँ
माना कि सृजन ही
रवि का कर्म है
पुनः अनुसृजन ही धर्म है
वो भी तो चाहेगा प्रतिफल
होगा कोई उसका भी ध्येय
जाना है उसे क्षितिज तक
तो ढलना तो पड़ेगा ही
मिलना है जो साँझ-सखी से
तो चलना तो पड़ेगा ही
बाकी ये चिंताएँ तुम्हारी
सब व्यर्थ है
इन सबमें इसका
नहीं कोई कदर्थ है
पल दो पल को ठहर क्षितिज
क्षणिक सुख पायेगा
देख प्रियतमा संध्या को
फूर्त आगे बढ जायेगा
मत सोचो.....
मैं कह रहा हूँ
नहीं ये रास रचायेगा
क्योंकि.......
ये तो रवि की नियति नहीं है
साँझ-सखी और रवि की
साथ में कोई गति नहीं है
तुम सबको आलोकित करने
कल आ ही जायेगा फिर
अभी कहीं और भी
तम हरना है
प्राची पर पुनः आयेगा कल
उषा से ही घिर!
अरविन्द सांध्यगीत
संपर्क सूत्रः-८६९६२७९३८४
किए हुए हूँ कवि
और तुम सब नासमझ
समझ रहे हो केवल रवि
हुई भोर
लाया शीतलता
चढा दिन
हुआ तेजयुक्त
कहीं सूखा दिए कपड़े
कहीं फसलों पर पानी ले आया
चला दिए कहीं कुएँ
खींच लाया
बरबस बादलों को
और जब ओट हुई उनकी
तुम ही करने लगे संदेह
मेरी क्षमता
मेरे तेज पर
अरे भाई...!
आखिर मैं कवि हूँ
कह रहा हूँ.....
नहीं खाली रवि हूँ
माना कि सृजन ही
रवि का कर्म है
पुनः अनुसृजन ही धर्म है
वो भी तो चाहेगा प्रतिफल
होगा कोई उसका भी ध्येय
जाना है उसे क्षितिज तक
तो ढलना तो पड़ेगा ही
मिलना है जो साँझ-सखी से
तो चलना तो पड़ेगा ही
बाकी ये चिंताएँ तुम्हारी
सब व्यर्थ है
इन सबमें इसका
नहीं कोई कदर्थ है
पल दो पल को ठहर क्षितिज
क्षणिक सुख पायेगा
देख प्रियतमा संध्या को
फूर्त आगे बढ जायेगा
मत सोचो.....
मैं कह रहा हूँ
नहीं ये रास रचायेगा
क्योंकि.......
ये तो रवि की नियति नहीं है
साँझ-सखी और रवि की
साथ में कोई गति नहीं है
तुम सबको आलोकित करने
कल आ ही जायेगा फिर
अभी कहीं और भी
तम हरना है
प्राची पर पुनः आयेगा कल
उषा से ही घिर!
अरविन्द सांध्यगीत
संपर्क सूत्रः-८६९६२७९३८४
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें